Jokes in Hindi: जीजा-साली की मजेदार बात सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

 

जोक्स - फोटो : Dharmveer Gaur

Jokes in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं, तो हर तरह की बीमारी आप से दूर रहेगी। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।


जोक्स - फोटो : iStock

साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी

जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?

साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें

जीजा- क्यों क्या हुआ?

साली- मैं जानना चाहती हूं कि

मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं


जोक्स - फोटो : iStock

एक युग था जब लोग अपने घर के दरवाजे पर लिखते थे– अतिथि देवो भव, 

फिर लिखा- शुभ लाभ, 

फिर लिखा- यू आर वेलकम, 

और अब- कुत्तों से सावधान।


जोक्स - फोटो : iStock

संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।


जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे 


संता- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है 


पत्नी- क्या गलतफलमी? 


संता- यही, ''कि मैं सो रहा था''


... तब से वाकई में संता की नींद गायब है।

जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- यह सदाचार क्या होता है...?


पप्पू - जैसे आम का अचार होता है,


वैसे ही सादा आचार होता है...!


टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ